
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भेंटकर विभिन्न विषयों पर की चर्चा
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से सौजन्य भेंट कर उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान विधायक जैन ने शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी की स्थापना का विषय भी प्रमुखता से उठाया, जिससे छात्राओं को आधुनिक डिजिटल संसाधनों का लाभ मिल सके और उनकी पढ़ाई और अधिक प्रभावी बन सके।
विधायक जैन ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों का विस्तार और तकनीकी सुविधाओं का समावेश अत्यंत आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।
मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधायक जैन द्वारा उठाए गए विषयों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।











