सागर में TET परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों शिक्षक

सागर में TET परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों शिक्षक
सागर। टीईटी परीक्षा के विरोध में मंगलवार को सागर में हजारों शिक्षक सड़कों पर उतर आए। शिक्षकों ने सिविल लाइन क्षेत्र से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जताई।
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना था कि पहले से कार्यरत और अनुभवी शिक्षकों के लिए दोबारा टीईटी परीक्षा कराना उनकी योग्यता पर सवाल खड़ा करने जैसा है। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार इस निर्णय के माध्यम से उनके सम्मान को ठेस पहुंचा रही है।
रैली के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से टीईटी परीक्षा के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
ज्ञापन में शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि वे वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और उनकी कार्यकुशलता पर इस तरह सवाल उठाना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों के हित में निर्णय लेने की अपील की है।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे, जिससे सिविल लाइन से कलेक्टर कार्यालय तक का क्षेत्र काफी देर तक प्रभावित रहा।

Leave a Comment

Read More