गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का जनसंपर्क, हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं की ली जानकारी

“गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन का जनसंपर्क, हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं की ली जानकारी

सागर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सागर विधानसभा के यमुना ताई मंडल के रामपुरा एवं इतवारी शक्ति केंद्र में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

विधायक जैन ने घर-घर पहुंचकर आमजन से मुलाकात की और प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, लाड़ली बहना योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन) जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सतत कार्य कर रही है। “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने, योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने और उन्हें शासन की सुविधाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।

विधायक जैन ने आगे कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार निरंतर जनहितकारी निर्णय ले रही है और हर वर्ग के लिए योजनाएं संचालित कर उनका लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी आमजन से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुश्री मेघा दुबे, जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र (पप्पू) फुशकेले, नरेश यादव, श्रीमती सविता साहू, श्रीकांत जैन, पराग बजाज, डब्बू साहू, राहुल वैद्य, आदित्य पांडे, कुलदीप खटीक, सोनू चौहान, रिंकू नामदेव, राहुल पडेले, आकाश ठाकुर, लीना रैकवार, उर्मिला सहारे, प्रीति केसरवानी, जय सोनी, दीपक जैन, नमन, समय, यशोदा विश्वकर्मा, चिराग सबलोक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More