विश्वविद्यालय : वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोक धर्म’ विषय पर विशेष व्याख्यान 11 को

विश्वविद्यालय : वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोक धर्म’ विषय पर विशेष व्याख्यान 11 को

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के संचार एवं पत्रकारिता विभाग के तत्त्वावधान में ‘वर्तमान समय में पत्रकारिता का लोक धर्म’ विषय पर 11 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 4 बजे से विश्वविद्यालय के रंगनाथन सभागार में एक विशेष व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है| कार्यक्रम में देश के प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार, पद्म भूषण एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री राम बहादुर राय जी का व्याख्यान होगा| उक्त कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि प्रख्यात समाजवादी चिन्तक श्री रघु ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ. सत्य प्रकाश उपाध्याय की उपस्थिति रहेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर करेंगे| कार्यक्रम के निदेशक प्रो. कालीनाथ झा एवं संयोजक डॉ. अलीम अहमद खान एवं डॉ. विवेक जायसवाल है | कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक, अधिकारी, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं सागर शहर के पत्रकारगण आमंत्रित हैं|

Leave a Comment

Read More