सागर में गेहूं खरीदी शुरू न होने पर किसानों का चक्काजाम, बीच सड़क पर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

सागर में गेहूं खरीदी शुरू न होने पर किसानों का चक्काजाम, बीच सड़क पर पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी

सागर। कृषि उपज मंडी में गेहूं खरीदी केंद्र शुरू न होने से नाराज किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। सागर-बीना रोड स्थित मंडी के बाहर सैकड़ों किसानों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।
किसानों का कहना है कि शासन द्वारा आज से खरीदी शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन हम्मालों की हड़ताल के चलते मंडी में तुलाई कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके कारण किसानों की फसल खुले में पड़ी है और खराब होने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
इसी दौरान भोपाल से छतरपुर जा रहे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को खुरई रोड पर किसानों ने रोक लिया। किसानों की समस्या सुनने के बाद पटवारी उनके साथ मंडी पहुंचे और मौके पर हालात का जायजा लिया।
मंडी पहुंचकर पटवारी ने किसानों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने सागर कलेक्टर संदीप जीआर से फोन पर बात कर तत्काल खरीदी केंद्र शुरू कराने के निर्देश दिए।
पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके चलते किसानों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खरीदी शुरू नहीं की गई तो कांग्रेस किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करेगी।
फिलहाल घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया है और जल्द व्यवस्था बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। अब देखना होगा कि किसानों की समस्या कब तक पूरी तरह हल हो पाती है।

Byte: जीतू पटवारी

Leave a Comment

Read More