
“गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने संतकबीर शक्ति केंद्र में जनसंपर्क, मंदिर परिसर में की सफाई
सागर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अंतर्गत चल रहे “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सागर नगर मंडल के संतकबीर शक्ति केंद्र में व्यापक जनसंपर्क कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं हितग्राहियों से संवाद किया, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
इस दौरान विधायक जैन ने घर-घर पहुंचकर आमजन से मुलाकात की तथा प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, लाड़ली बहना योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि एवं राशन जैसी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य है।
विधायक जैन ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान केवल संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने, योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने और उन्हें शासन की सुविधाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित में निर्णय ले रही है और विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुनिश्चित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान विधायक जैन एवं अन्य अतिथियों ने शीतला माता मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई कर देवालय को स्वच्छ रखने का संदेश दिया और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने मातृशक्ति को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) गठित कर आर्थिक सशक्तिकरण के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी आमजन से संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, विक्रम सोनी, निकेश गुप्ता, यश अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी, जय सोनी, अंशुल परिहार, मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, नितिन सोनी, अंशुल हर्षे, वार्ड पार्षद गुड्डा धर्मेंद्र खटीक, प्रतिभा चौबे, याकृति जड़िया, डॉ. दशरथ मालवीय, दीपक दुबे, सोनू उपाध्याय, राहुल वैध, विष्णु खटीक सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











