भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देती है:- श्याम तिवारी

भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देती है:- श्याम तिवारी

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के नवनियुक्त सह प्रशिक्षण प्रभारी श्रीकांत कौशिक ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलती है।

उन्होंने श्रीकांत कौशिक को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्य और अधिक प्रभावी एवं सशक्त होंगे।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव कार्यकर्ताओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देती है और प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ बनाया जाता है,जिससे वे समाज में बेहतर योगदान दे सकें।

श्रीकांत कौशिक ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कपिल मलैया,भाजपा जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार,मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखीया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, अंशुल हर्ष,शिवा यादव जय सोनी, युवराज तोमर राज चौहान रिंकू सोनी एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More