मुख्यमंत्री से जिला अध्यक्ष की अहम मुलाकात, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री से जिला अध्यक्ष की अहम मुलाकात, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने शनिवार को भोपाल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, पार्टी के आगामी अभियान और कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सागर जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों और पार्टी अभियानों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और कार्यक्रमों के प्रभाव की जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में चल रही गतिविधियों पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और आगामी अभियानों को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Leave a Comment

Read More