रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में विधि विभाग की कक्षाओं के संचालन हेतु विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय भवन का किया निरीक्षण

रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में विधि विभाग की कक्षाओं के संचालन हेतु विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय भवन का किया निरीक्षण

सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर पहुंचकर महाविद्यालय भवन का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में विधि विभाग अंतर्गत एलएलबी सत्र शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं के संचालन हेतु फिलहाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के भवन में अस्थायी रूप से विधि विभाग की कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था किए जाने के लिए स्थल चयन का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने उपलब्ध संसाधनों, कक्षों की स्थिति एवं विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समय पर सुचारू रूप से कक्षाएं प्रारंभ हो सकें।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य सरोज गुप्ता, विश्वविद्यालय के कुल सचिव शक्ति जैन, डॉ. अमर जैन, जयकुमार सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More