
रिशांक तिवारी ने राठौर बंगले पर स्वर्गीय हरनाम सिंह राठौर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर से लिया मार्गदर्शन

सागर/10/04/2026: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के बाद रिशांक तिवारी की संगठनात्मक सक्रियता निरंतर बढ़ रही है। इसी क्रम में आज उन्होंने राठौर बंगले पर पहुंचकर भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व मंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय हरनाम सिंह राठौर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके आदर्शों का स्मरण किया।
तत्पश्चात रिशांक तिवारी ने बंडा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर से आत्मीय भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की एवं उनके अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त किया और साथ ही उन्होंने माताजी का आशीर्वाद भी लिया।
इस दौरान हरवंश सिंह राठौर ने कहा कि युवा नेतृत्व में कार्य करने की अपार क्षमता होती है और रिशांक तिवारी जैसे सक्रिय कार्यकर्ता संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में रिशांक संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
रिशांक तिवारी ने कहा कि वरिष्ठजनों का स्नेह, अनुभव और मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पूंजी है जो संगठन को मजबूती प्रदान करता है और हमें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर उद्योगपति एवं समाजसेवी कुलदीप सिंह राठौर, युवा नेता जसवंत सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।











