सीहोरा मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर बैठक, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा


सीहोरा मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों को लेकर बैठक, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा
कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां, बेहतर व्यवस्थाओं पर दिया गया जोर
सागर,दिनांक 10 अप्रैल 2026। सीहोरा मंडल में आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया और कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान पार्टी के कार्यकर्ताओं के वैचारिक एवं संगठनात्मक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली तथा राष्ट्र निर्माण में भाजपा की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए इसे सफल बनाएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुखदेव मिश्रा, डॉ. वीरेंद्र पाठक एवं चेतराम अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में आवास, भोजन, पंजीयन, बैठक व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।
नेताओं ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की मजबूती का आधार है और इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता तथा संगठन के प्रति समर्पण की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकमान लोधी उदयसिंह सरपंच, भूपेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष, देवेंद्र पप्पू फुसकेले,अशोक कुर्मी, गिराधारी अहिरवार, पुरूषोत्तम रोहित, लीला अहिरवार, मेहरबान सिंह, राकेश नामदेव, सुरेंद्र उपाध्याय, राकेश दुबे, महेंद्र राय, भगवतशरण, जुगलकिशोर गौतम, मोनू, योगेश लोधी, विवेक, आकाश पटैल, नरेंद्र सिंह, प्रमोद प्रजापति, भगवानदास पटैल, दयाल लोधी, निशिकांत ठाकुर, पुश्पेंद्र सिंह राजपूत, कमलेश लोधी, अशोक ठाकुर, सुरेंद्र लोधी, प्रभुसिंह ठाकुर, आकाश पाठक, अजय राजाा, प्रीतम लोधी, कृष्णकुमार, कमल लोधी, वृंदावन राय, शक्ति ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More