संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, ‘सेन चौराहा’ का भव्य नामकरण

संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, ‘सेन चौराहा’ का भव्य नामकरण
सागर: शहर में शनिवार को सेन समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब महापौर संगीता सुशील तिवारी ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया और चौराहे का नामकरण ‘सेन चौराहा’ के रूप में किया।
एमएलबी स्कूल के पास स्थापित इस प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सर्वसेन समाज संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग मौजूद रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने इसे समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग के पूर्ण होने का दिन बताया।
कार्यक्रम में सर्वसेन समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरेलाल लाल सेन, प्रदेश अध्यक्ष गणेश सेन, कार्यकारिणी अध्यक्ष किशन सेन, प्रदेश महामंत्री मयंक सेन, संभागीय मीडिया प्रभारी सतीष सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि यह पहल न केवल सेन समाज के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करेगी। वहीं भाजपा प्रदेश पैनलिस्ट रिशांक तिवारी को भी इस अवसर पर विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया।
प्रतिमा स्थापना और चौराहे के नामकरण के बाद पूरे सेन समाज में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। यह आयोजन सागर शहर के विकास और सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

Read More