मोतीनगर पुलिस की तत्परता, मंदिर में चोरी करते आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार


थाना मोतीनगर, जिला सागर
दिनांक: 13/04/2026

मोतीनगर पुलिस की तत्परता, मंदिर में चोरी करते आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

सागर, दिनांक 13 अप्रैल 2026:
पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस ने मंदिर में चोरी की कोशिश करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत द्वारा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु गंभीरता से रात्रि गश्त व्यवस्था लागू की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप इस घटना को समय रहते विफल किया जा सका तथा आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

घटना का विवरण:
आज दिनांक 13/04/2026 को सुबह करीब 04:00 बजे बाधराज हरसिद्दी देवी मंदिर, पंडापुरा में एक अज्ञात युवक मंदिर के गेट एवं दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
मंदिर के पुजारी श्री पुष्पेन्द्र उर्फ प्रेमप्रकाश पाठक एवं गश्त कर रहे उप निरीक्षक गोकुल प्रसाद पाण्डेय ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी को मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी।

आरोपी का विवरण:
नाम: बिट्टू उर्फ राजेश रैकवार
उम्र: लगभग 20 वर्ष
निवासी: वार्ड 11, रहली, जिला सागर

बरामदगी:
410 रुपये नगद
पीतल की एक घंटी
वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड

आपराधिक रिकॉर्ड एवं पूछताछ:
गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है, जिसमें चोरी से संबंधित अपराध दर्ज रहे हैं। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

पुलिस कार्यवाही:
फरियादी की मौखिक रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 0401/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305(a) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका:
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में सहायक उप-निरीक्षक गोकल प्रसाद पांडेय एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Read More