
सागर थाना सानोधा क्षेत्र में मोटर साईकिल सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, डायल-112 जवानों ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल।
सागर जिले के थाना सानोधा क्षेत्र के अंतर्गत फोर लाइन रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गिरकर घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 11-04-2026 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर सानोधा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112 स्टाफ घटनास्थल पर पहुँचे आरक्षक नीरज परस्ते एवं पायलट शरद ढेकला ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हुए व्यक्तियों को एफ.आर.व्ही वाहन से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर भर्ती करवाया।
डायल-112 के जवानों की तत्परता और सूझबूझ से दोनों घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।











