सागर में किन्नरों के दो गुटों में थाने के भीतर हाई वोल्टेज ड्रामा

सागर में किन्नरों के दो गुटों में थाने के भीतर हाई वोल्टेज ड्रामा
सागर। शहर के मोतीनगर थाना परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि थाने के अंदर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि बधाई मांगने को लेकर दोनों गुटों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी मामले की शिकायत लेकर दोनों पक्ष मोतीनगर थाने पहुंचे थे। लेकिन बातचीत के दौरान ही विवाद उग्र हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर चप्पलें चलाने लगे।
घटना के दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने ही दोनों गुटों के बीच हाथापाई होती रही। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।
पुलिस ने मामले में एक पक्ष की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाने के अंदर हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Leave a Comment

Read More