मोतीनगर हत्याकांड में सागर पुलिस को फिर बड़ी सफलता, एक विधि विरुद्ध बालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

मोतीनगर हत्याकांड में सागर पुलिस को फिर बड़ी सफलता, एक विधि विरुद्ध बालक समेत 2 आरोपी गिरफ्ता


मयंक साहू हत्याकांड में अब तक 5 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, फरार आरोपियों की तलाश जारी
खबर:
सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद वार्ड मछरयाई स्थित गोंड बब्बा चबूतरा इलाके में हुए चर्चित हत्या एवं हत्या के प्रयास के मामले में सागर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक विधि विरुद्ध बालक एवं आरोपी तुत्तू उर्फ शैलेंद्र रैकवार (22 वर्ष) निवासी तिरुपति पुरम, मेडिकल कॉलेज के सामने, थाना गोपालगंज को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 21 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी ओम साहू एवं उसके भाई मयंक साहू के साथ आरोपियों ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की। इसी दौरान आरोपियों द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग की गई, जिसमें मयंक साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि ओम साहू पर चाकू से हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घायल किया गया था।
घटना के बाद थाना मोतीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं लगातार दबिश के आधार पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
प्रकरण में थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 0/26 के तहत धारा 296(ए), 109(1), 103(1), 190, 191(1), 191(2) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं लोकेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत एवं उनकी टीम द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Read More