पंचायत चलो,बूथ चलो अभियान के तहत ग्राम खानपुर पहुंचे कांग्रेसजन

SHARE:

ग्रामीणों ने बताईं समस्याएं,अवैध शराब बिक्री,पेयजल,रोजगार और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा— ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराने कांग्रेस पार्टी संकल्पित है।

सागर / युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में पंचायत चलो,बूथ चलो अभियान के अंतर्गत ग्राम खानपुर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान कांग्रेसजनों ने ग्रामीणों एवं महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा गांव में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घर-घर पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पिछले कई महीनों से गैस कनेक्शन नहीं मिलने की समस्या भी सामने आई।ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए बताया कि गांव में कुएं के पानी का उपयोग पेयजल के बजाय ईंट बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री,आदिवासी परिवारों के सामने रोजगार का संकट तथा स्कूलों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति के कारण पढ़ाई प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी उठाई गईं।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पंचायत चलो,बूथ चलो अभियान का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनना और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना है।ग्राम खानपुर के ग्रामीणों ने पेयजल,गैस कनेक्शन, रोजगार और शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण समस्याएं हमारे सामने रखी हैं। यह चिंता का विषय है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जारी हैं और ग्रामीणों को आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।विशेष रूप से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, आदिवासी परिवारों के लिए रोजगार के अवसर और बच्चों की शिक्षा पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्रामीणों की इन समस्याओं का निराकरण कराने के लिए कांग्रेस पार्टी संकल्पित है।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस पंचायत चलो,बूथ चलो अभियान के माध्यम से गांवों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधा संवाद कर रही है।ग्राम खानपुर में सामने आई समस्याएं ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल खड़े करती हैं।हमारा प्रयास है कि ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं को सामने लाया जाए और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद की जाए। युवाओं,किसानों, महिलाओं एवं आदिवासी परिवारों की समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस लगातार संघर्ष करती रहेगी।युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुशवाहा ने कहा कि पंचायत चलो,बूथ चलो अभियान के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर जनसमस्याओं को जानने और आमजन की आवाज उठाने का काम निरंतर जारी रहेगा।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता महेन्द्र पटैल,दिनेश यादव,रघुनाथ आदिवासी, परमानन्द आदिवासी,इंजी.सत्यम सिंह,करण आदिवासी,टीकाराम आदिवासी,दीपक आदिवासी,दुर्गेश आदिवासी,हल्ले भाई,अजय आदिवासी,नीरज आदिवासी,शोभा आदिवासी, सिद्धांत सौर,धर्मेंद्र आदिवासी,रामदास आदिवासी,हेमंत आदिवासी,हुकुम सिंह, रामकेश सहित ग्राम की महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें