बीना में बड़ी कार्रवाई: 7.81 लाख रुपए के 150 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त

SHARE:

गोदाम-मकान में अवैध रूप से भंडारित मिले सिलेंडर, एलपीजी विनियमन आदेश के तहत प्रकरण दर्ज

सागर, 15 अक्टूबर 2026।

बीना में अवैध रूप से भंडारित कमर्शियल गैस सिलेंडरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 150 सिलेंडर जब्त किए हैं। जब्त सिलेंडरों की कुल कीमत 7 लाख 81 हजार 500 रुपए बताई गई है। कार्रवाई कृषि उपज मंडी बीना के समीप साहनी पेट्रोल पंप के सामने स्थित धर्मेंद्र अग्रवाल के गोदाम/मकान में की गई।

सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल ने 15 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) कंपनी के 150 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें 19 किलोग्राम और 5 किलोग्राम क्षमता के सिलेंडर शामिल हैं।

सर्वश्रेष्ठ गैस एजेंसी से मंगाए गए थे सिलेंडर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उक्त सिलेंडर सागर की सर्वश्रेष्ठ गैस एजेंसी से मेसर्स अग्रवाल ट्रेडर्स द्वारा मंगाए गए थे। इन्हें बीना रिफाइनरी में वितरित किया जाना बताया जा रहा था। हालांकि, सिलेंडरों के भंडारण और वितरण से संबंधित मामले में विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया।

एलपीजी विनियमन आदेश के तहत प्रकरण दर्ज

मामले में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत प्रकरण निर्मित किया गया है। विभाग द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भारत न्यूज़ 24 live.com

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें