वन विभाग की टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए; वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर जब्त

SHARE:

शाहगढ़ पुलिस की कार्रवाई, वन भूमि पर जुताई रोकने पर डिप्टी रेंजर और वनरक्षक के साथ की थी मारपीट

सागर, 15 अक्टूबर 2026।

सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को रोकने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ मारपीट करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

वन भूमि पर जुताई रोकने पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 को वनरक्षक नारायण सिंह ने थाना शाहगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम निवाही स्थित बीट बट्टवाहा के कक्ष क्रमांक आरएफ-477 में छोटा बंधा के पास कुछ लोग ट्रैक्टर चलाकर वन भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे।

सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी वन विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई करने से मना करने पर हरिराम यादव, अमित यादव और हरेन्द्र यादव ने कथित तौर पर वन विभाग की टीम के साथ मारपीट की और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना में डिप्टी रेंजर शैलेन्द्र तिवारी और वनरक्षक नारायण सिंह को चोटें आईं।

अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

वनरक्षक की शिकायत पर शाहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 315/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 132, 151(1) और 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बंडा रोहित लखारे के मार्गदर्शन में शाहगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. हरिराम यादव, पिता जनक यादव।
  2. अमित यादव, पिता हरिराम यादव।
  3. हरेन्द्र यादव, पिता हरिराम यादव।

तीनों आरोपी ग्राम निवाही, थाना शाहगढ़, जिला सागर के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जब्त किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक संदीप खरे, उप निरीक्षक गणपत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश खरे, प्रधान आरक्षक अमित, जानकी, जय, हरिराम एवं संतोष राय तथा आरक्षक दिनेश, लखन, रवि, आर्यन और सुनील की भूमिका रही।

सागर पुलिस के अनुसार, शासकीय कार्य में बाधा डालने और शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामलों में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

भारत न्यूज़ 24 live.com

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें