धनतेरस पर पथरिया जाट को स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, ग्रामीणों को मिला स्वामित्व का अधिकार

SHARE:

(विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने 49.14 लाख रुपये के नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को सौंपे रजिस्ट्री दस्तावेज)*

पथरिया जाट। धनतेरस के पावन अवसर पर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पथरिया जाट को विकास की दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने 49.14 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया। साथ ही स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को उनकी आवासीय संपत्ति के रजिस्ट्री दस्तावेज वितरित किए।

इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र भवन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वहीं, स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति का वैधानिक अधिकार देकर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बना रही है।

धनतेरस के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य सुविधा के नए केंद्र की सौगात और संपत्ति के वैधानिक अधिकार मिलने से ग्रामीणों में उत्साह रहा।

कार्यक्रम में सरपंच प्रमोद यादव, तहसीलदार, पटवारी सहित हितग्राही एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें