
बिजली समस्याओं को लेकर करीव 7 ग्रामो के सैकड़ो लोगों ने एसडीएम एवं बिजली विभाग अधिकारी को दिया ज्ञापन
सैकड़ो किसानों ने देवरी विद्युत मंडल पहुंचकर किये नारे बाजी
देवरी – मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी तहसील मै दिन सोमवार कोकरीव 7 ग्रामो मै सुना, कुसमी सुरादेही, सिंगपुर इमझिरा, झिरी, पहला आदि के सैकड़ो किसान बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर नायब तहसीलदार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौपा एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद सैकड़ो की संख्या में किसान बिजली ऑफिस का घेराव करने पहुंचे जहां किसानो ने आक्रोशित होकर बिजली विभाग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विभाग ऑफिस का घेराव कर अपनी बिजली समस्याओ को लेकर देवरी सहायक अभियंता अधिकारी बिजली विभाग को ज्ञापन सोपा इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय ब्रजपुरिया,कुसमी पंचायतउप सरपंच राजेंद्र राजपूत, सिंगपुर सरपंच कृष्णा विश्वकर्मा, जनपद सदस्य ओमकार कुर्मी पप्पू पटेल आदि के साथ सेकड़ो किसान उपस्थित रहे











