गोवर्धन पर्व पर विधायक प्रदीप लारिया ने किया गौ-पूजन, गौसेवा को बताया भारतीय संस्कृति और संस्कारों का आधार

SHARE:

पड़रिया की श्री राधा रानी गौशाला में आयोजित हुआ धार्मिक आयोजन, गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन का किया आह्वान

सागर। नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पड़रिया स्थित श्री राधा रानी गौशाला में गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर आयोजित गौ-पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से गौमाता का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक  लारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग हैं। गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक दायित्व भी है। गोवंश का संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों और सेवा भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

गोवर्धन पर्व प्रकृति, पर्यावरण और गोवंश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। भाई दूज के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया।

कार्यक्रम में मकरोनिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, जाहर दाऊ, लोकेंद्र सिंह, डॉ. यादव, रामअवतार, सरपंच रामप्रसाद चढ़ार, राज विश्वकर्मा, भगत लोधी, लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की माताएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें