मछरियाई स्थित सरकारी शराब दुकान से DCR कंपनी की शराब पीने के बाद हुई घटना, दूसरे युवक का BMC में उपचार जारी; जांच के लिए भेजे जाएंगे शराब के सैंपल
सागर। शहर के मछरियाई क्षेत्र में सरकारी शराब दुकान के बाहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उसके साथ शराब पी रहे दूसरे युवक की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का उपचार जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों ने मछरियाई स्थित सरकारी शराब दुकान से DCR कंपनी की शराब खरीदी थी और उसका सेवन किया था। शराब पीने के कुछ समय बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। हालांकि, शराब के सेवन और युवक की मौत के बीच वास्तविक संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन प्रशासन ने संबंधित सरकारी शराब दुकान को सील कर दिया है। वहीं, शराब की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब में किसी तरह की मिलावट या अन्य गड़बड़ी तो नहीं थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शराब के सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
बाइट – नरेंद्र सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सागर।
लोकेशन – सागर।








