NH-44 पर भीषण सड़क हादसा: 3 की मौत, 33 घायल; घायलों का हाल जानने पहुंचे विधायक भूपेंद्र सिंह, एयरलिफ्ट की भी तैयारी

SHARE:

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से की मुलाकात, डॉक्टरों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश; विशेष चिकित्सकीय टीम गठित

सागर। नेशनल हाईवे-44 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल सभी लोग खुरई क्षेत्र के गडोला गुसाईं गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलने पर खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह घायलों का हाल जानने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की जानकारी ली।

विधायक ने डॉक्टरों से चर्चा करते हुए सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।

घायलों के समुचित उपचार के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम गठित की गई है। विधायक ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

नर्मदा स्नान से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, गडोला गुसाईं गांव के निवासी कार्तिक मास में नर्मदा स्नान के लिए गए थे। वहां से वापस लौटते समय नेशनल हाईवे-44 पर उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं, 33 घायलों का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

बाइट: भूपेंद्र सिंह, विधायक

भारत न्यूज़ 24 live.com हम केवल सच्चाई ही दिखाते हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें