
पूंजीवाद और साम्यवाद के द्वंद्व के बीच ‘एकात्म मानव दर्शन’ ही विश्व कल्याण का मार्ग: सुनील देव
भाजपा कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई; प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
सागर। जिस समय पूरा विश्व और पश्चिमी देश पूंजीवाद या साम्यवाद के द्वंद्व में फंसे थे, उस समय विश्व कल्याण के लिए पंडित जी ने ‘एकात्म मानव दर्शन ‘ का मार्ग दिखाया।पंडित दीनदयाल जी के अनुसार,भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पश्चिमी अवधारणाओं—जैसे व्यक्तिवाद, जनतंत्र, समाजवाद या पूंजीवाद—पर पूरी तरह निर्भर नहीं रह सकता। मनुष्य के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का एक एकीकृत विकास ही सच्चा एकात्म मानव दर्शन सिद्धांत है। यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील जी देव ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित सम्बोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष जगनाथ गुरैया,आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी निकेश गुप्ता,देवेंद्र कटारे,मंडल अध्यक्ष नीरज यादव,मेघा दुबे जी,,नीलम अहिरवार अमित बैसाखिया मंचासीन रहें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री सुनील जी देव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बाल्य काल में ही उनके माता-पिता का साया उठ गया था। 15 वर्ष की आयु तक आते-आते छोटे भाई और नानाजी का भी देहांत हो गया। इन घोर अभावों के बावजूद उन्होंने एम.ए. तक शिक्षा ग्रहण की।संघ के संपर्क में आने के बाद उन्हें अनुभव हुआ कि राष्ट्रवाद और त्याग ही जीवन का सच्चा मार्ग है। वे 1940 में संघ के प्रचारक बने और 1951 में जनसंघ की स्थापना के समय पहले राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का दायित्व संभाला।
सुनील देव जी ने अंत में कहा कि एक महान विचारक, अर्थशास्त्री और समाजशास्त्री होते हुए भी उन्होंने जीवन भर एक संत की तरह सादगी अपनाई। उनका त्यागपूर्ण जीवन आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए एक ऐसा दर्शन दिया,जिसके आधार पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनी है। राजनीतिक दल बनने के बाद भारत भर में आज पंच-सरपंच से लेकर देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी के कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन व अंत्योदय के विचार को प्रतिपादित करने का काम कर रहे हैं। पं. उपाध्याय जी ने जो विचार दिया उसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हर गरीब का जीवन बदलने का काम हमारी सरकार कर रही हैं। भाजपा लगातार पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पं. उपाध्याय जी के विचारों को भाजपा प्रतिपादित कर रही है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। सागर के पं. दीनदयाल चौराहे पर पं. दीनदयाल जी की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ वीरेंद्र पाठक,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप पाठक, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तिवारी विनय मिश्रा पार्षद शैलेन्द्र ठाकुर,धर्मेंद्र खटीक,मनीष चौबे,रीतेश तिवारी,अंशुल हर्शे, अंशुल परिहार यश अग्रवाल नितिन सोनी,बालकिशन सोनी, प्रतिभा चौबे,नेहा जैन,सुनीता रैकवार,रश्मि कुशवाहा,उर्मिला सहारे,प्रमिला मौर्य,वैदेही पुरोहित,जयश्री रैकवार, प्रतिभा चौबे प्रीति केशरवानी,रूबी पटेल अभिषेक अग्रवाल सतीश जैन शालीन सिंह राहुल वैद्य रूपेश जड़िया सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी ने दी।











