
मुख्यमंत्री 11ः00 बजे पहुंचेंगे पुलिस लाइन ग्राउंड
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हेलीपैड पर अगुवाई
सागर दिनांक 19 जनवरी 2024: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 11ः00 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे जहां खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगुवाई करने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री का बुंदेली परंपरा से भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसको लेकर जगह-जगह तैयारी की गई है पुलिस लाइन ग्राउंड से जन आभार यात्रा प्रारंभ होगी जिसमें बुंदेलखंड के एकमात्र कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधि रहेंगे खुले वाहन में मुख्यमंत्री शहर वासियों का आभार व्यक्त करते हुए जन आशीर्वाद सभा पीटीसी ग्राउंड में पहुंचेंगे पुलिस लाइन ग्राउंड से सर्वप्रथम जन आभार यात्रा जिला पंचायत कार्यालय के पास पहुंचेगी जहां शहर वासियों द्वारा भव्य स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किया जाएगा इसके बाद स्वीडिश मिशन स्कूल से होते हुए गोपालगंज थाना के सामने से होते हुए लाल स्कूल, स्टेट बैंक के सामने से खांडेकर तिराहा होते हुए गोपालगंज से सांसद कार्यालय के बाजू से जन आभार यात्रा सभा स्थल पहुंचेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जगह-जगह बुंदेली परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता तथा शहर वासियों ने स्वागत स्थल चिन्हित किए हैं जहां पुष्प बरसा करते हुए शहर वासी डॉ.मोहन यादव का स्वागत करेंगे।











