वृद्धाश्रम पहुंचीं अनुश्री शैलेंद्र जैन, श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर वृद्धजनों के साथ दीप जलाए

SHARE:

वृद्धाश्रम पहुंचीं अनुश्री शैलेंद्र जैन, श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर वृद्धजनों के साथ दीप जलाए

सागर। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत समूचे भारत वर्ष सहित सागर में भी उत्सव का माहौल है। चहुं ओर राम भक्त आनंद भक्ति उत्साह के साथ 500 वर्ष बाद आए शुभ दिन को मना रहें हैं। इसी क्रम में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका श्रीमति अनुश्रीजैन वृद्धाआश्रम पहुंचीं। जहां अनुश्री जैन ने निवासरत वृद्धजनों से आत्मीयता के साथ भेंट कर कुशलक्षेम जाना एवं सभी को अयोध्या धाम के भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम के विराजमान होने पर बधाई दी साथ ही सभी वृद्धजनों के साथ मिलकर श्री रामकीर्तन कर श्री राम दरबार की आरती की एवं सभी के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित किए। समूचे प्रांगण को दीपों की दिव्य रोशनी से रोशन किया। वृद्धा आश्रम जय जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हुआ तत्पश्चात श्रीमती अनु श्री जैन ने वृद्धजनों को स्वादिष्ट भोजन परोस कर भोजन कराया इस अवसर पर सुश्री मेघा दुबे, श्रीमती प्रतिभा चौबे, श्रीकांत जैन, प्रासुक जैन, आशुतोष बजाज, नीलेश जैन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें