
कच्छ कड़वा पाटीदार समाज द्वारा प्रभु श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा एवं महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मानव नही महामानव है -शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर।हजारों वर्षो के इंतजार के बाद आज अयोध्या जी में हम सभी के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे देश वासियों की आस्था और विश्वास के साथ संपन्न हुआ।इस अवसर पर सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर लोगों से इस कार्यक्रम को दीपावली की तरह मनाने का अनुरोध किया। कच्छ कड़वा पाटीदार समाज द्वारा इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा एवं महाआरती प्रसादी वितरण का आयोजन किया ,आयोजित कार्यक्रम में विधायक जैन ने प्रभु श्री राम,माता सीता, श्री लक्ष्मण एवं महावीर हनुमान जी महाराज की झांकी की आरती उतारी।इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि आज का दिन हर सनातनी हिन्दू के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का है,हमारे भगवान प्रभु श्री राम 500 वर्षो के इंतजार के बाद अपने घर में आए हैं, मूल रूप से तो उनका वनवास 14 वर्ष का था परंतु उनको अपने ही देश में अपने मंदिर निर्माण में 500 वर्ष लग गए,आज हिंदुस्तान ही नही पूरा सनांतन प्रेमी विश्व उत्सव मना रहा है। इसका श्रेय हमारे देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जो मानव नही महामानव है उन्होंने राम मंदिर निर्माण,धारा 370 को हटाया और अब मथुरा की बारी है।इस अवसर पर दिनेश भाई पटेल,जगन्नाथ गुरैया,धर्मेंद्र खटीक,अवजी भाई पटेल,रमेश भाई,लखन जी मामा उपस्थित थे।











