महीनों पहले हुए निर्माण कार्य पर , 60 साल की उम्र से ज्यादा बुजुर्ग की डाली जा रही फील्ड पॉइंट निर्माण कार्य के नाम पर हाजिरी

महीनों पहले हुए निर्माण कार्य पर , 60 साल की उम्र से ज्यादा बुजुर्ग की डाली जा रही फील्ड पॉइंट निर्माण कार्य के नाम पर हाजिरी

मनरेगा योजना में भ्रष्ट्राचार चरम पर, मस्टरोल में बन रही श्रमिकों की फर्जी हाजिरी

सरपंच सचिव एवं सहायक सचिव की मिलीभगत से मनरेगा ऐप पर डाली जा रही फर्जी हाजरी मौके पर नहीं कोई मजदूर

देवरी कला /केसली । श्रमिकों को रोजगार की गारंटी देने वाली केंद्र की मनरेगा योजना जिम्मेदारों के लिए दुधारू गाय साबित हो रही हैं। योजना में भ्रष्टाचार चरम पर है, साथ ही रोज़गार गारंटी योजना के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
योजना में भ्रष्टाचार को रोकने हेतु एन एम एम एस सिस्टम लागू किया गया हैं जिसमें साइड पर जो मनरेगा मजदूर काम करते हैं उनकी मस्टरोल में आनलाइन हाजिरी रोजगार सेवक या मेट द्वारा लगानें का नियम है। इसके अनुसार मजदूरों का काम करते हुए फोटोग्राफ्स भी अपलोड किया जाता है जो फोटो साफ सुथरी और ऊंचे स्थान से खड़े होकर खींचा गया हो जिसमें मजदूरों का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे कि जिन मजदूरों की हाजिरी मस्टरोल में लगी हो वही मजदूर फोटो में प्रर्दशित हो, लेकिन सरपंच सचिव रोजगार सचिव हरगोविंद राजपूत की मिलीभगत से शासन के नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

मामला देवरी विधानसभा की केसली विकासखंड की ग्राम पंचायत बम्होरी का है जहां मस्टरोल में जितने मजदूरों की हाजिरी लगी हैं वे अपलोड फोटो में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। और 60 साल से ज्यादा की उम्र के बुजुर्ग की फील्ड पॉइंट के नाम पर सरपंच सचिव एवं रोजगार सचिव की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी डाली जा रही है । जब धरातल पर मीडिया टीम द्वारा देखा गया कि मौके पर कोई मजदूर कार्य करते नहीं पाया गया। और जब वहां के जिम्मेदार नागरिकों से
फील्ड पॉइंट निर्माण कार्य राम सिंह लोधी के खेत के पास के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि यह निर्माण कार्य के लिए तो काफी दिन हो चुके हैं। और यह फील्ड पॉइंट निर्माण कार्य जेसीबी मशीन द्वारा करवाया गया था ।

आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बम्होरी में फील्ड पॉइंट निर्माण कार्य काफी दिनों पहले ग्राम पंचायत द्वारा किया गया है । जो राम सिंह लोधी के खेत के पास मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन द्वारा करवाया गया है । जिसमें सरपंच प्रतिनिधि राम सिंह राजपूत की मिलीभगत से रोजगार सचिव हरगोविंद राजपूत द्वारा निर्माण कार्य के नाम पर श्रमिकों की दिनांक 14 तारीख और 15 तारीख में करीब फर्जी 46 मनरेगा ऐप पर श्रमिकों की हाजिरी डाली जा रही है। इससे पहले भी रोजगार सचिव हरगोविंद द्वारा फील्ड पॉइंट निर्माण कार्य के नाम पर श्रमिकों की हाजिरी मनरेगा ऐप पर फर्जी तरीके से डाली गई हैं ।
आपको बता दें कि मनरेगा ऐप पर केसली जनपद अंतर्गत अधिकांश पंचायत में सरपंच सचिव एवं रोजगार सचिव द्वारा मिलीभगत से फर्जी श्रमिकों की हाजिरी की खबरें पहले अखबारों के जरिए प्रकाशित की गई थी।जिसको लेकर के आलाधिकारियों द्वारा आज तक की तारीख में ना कोई जांच ना कोई कार्रवाई की गई।
सबसे विचित्र बात यह है कि चल रहे कार्य पर कहीं डिस्पले बोर्ड नहीं लगा दिखाई दे रहा, जबकि शासन का आदेश हैं कि हो रहे कार्यों पर डिस्पले बोर्ड पहले लगाए जाएं। इस पूरे मामले पर विकासखंण्ड मनरेगा अधिकारी प्रशांत लोधी से बात की गई तो उनका कहना है की यह मनरेगा का काम उपयंत्री संतोष राय देख रहे हैं मेरा काम तो ऑफिस का है आप उनसे बात कर लो।

जब इस संबंध में उपयंत्री संतोष राय से बात की तो उन्होंने बोला कि आप रोजगार सचिव हरगोविंद राजपूत से बात कर लो उनके लिए सब जानकारी है
इसी प्रकार जब इस संबंध में सचिव शिवराज यादव से बात की तो उन्होंने बोला कि मैं अभी शादी में व्यस्त हूं आप रोजगार सचिव हर गोविंद से बात कर लो मुझे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।
अब देखना यह है कि अधिकारियों द्वारा फर्जी श्रमिकों की हाजिरी डालने वालों पर क्या कार्रवाई की जाती है या फिर आगे भी अखबारों के माध्यम से खबरें ऐसे ही प्रकाशित की जाएंगी ।

Leave a Comment

Read More