क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली इतिहासः लखन सिंह

क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली इतिहासः लखन सिंह

औरिया, बण्डा व शाहपुर में क्षत्रिय महासभा की महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना पर हुई विशेष चर्चा, सागर में धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती *सागर।* जबसे मुझे क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से मैंने निरंतर बैठकों के माध्यम से समाजसेवा में आगे बढ़ने समाजजनों को और जागरूक करने का प्रयास किया है। कैसे हम सब मिलकर समाजहित में कार्य कर सकते हैं इसके लिए चिंतन व मंथन किया है। यह उद्गार सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम औरिया में आयोजित क्षत्रिय महासभा जिला सागर की बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के अध्यक्ष श्री लखन सिंह ने व्यक्त किए।

बैठक में सागर नगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना को लेकर भी समाजजनों के साथ विशेष चर्चा की गई। गुरूवार को बण्डा एवं शाहपुर में भी क्षत्रिय महासभा की बैठकें आयोजित की गईं। बैठक को संबोधित करते हुए क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष श्री लखन सिंह ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप हमारे वंशज हैं, क्षत्रिय समाज का गौरव हैं। आने वाली 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती है और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती को हम सब मिलकर भव्य रूप में मनाएंगे।

बैठक में क्षत्रिय महासभा के युवा अध्यक्ष राहुल राजपूत (चौरा), सहित समाज के अनेक वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों ने अपने सुझाव व विचार रखे। बैठक में ग्राम औरिया निवासी श्रीमती शिरोमणी बृजेश सिंह दांगी की सुपुत्री आरजू सिंह दांगी द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा में मध्यप्रदेश में 7वां व सागर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बेटी आरजू को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई।

बैठक में सर्वश्री खूब सिंह ठाकुर, दिनेश सिंह इमलिया, अभिषेक गौर, धु्रव सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर, देवेन्द्र सिंह ठाकुर, पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर, सोनू सिंह ठाकुर, देवेन्द्र सिंह गौर, कुंवर सिंह राजपूत, शैलेन्द्र गौर, साहब सिंह ठाकुर, रिंकु सिंह ठाकुर, राजवीर सिंह ठाकुर, प्रशांत सिंह ठाकुर, कृष सिंह बुंदेला, रनवीर सिंह ठाकुर, बण्डा व शाहपुर की बैठकों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ संरक्षक मंगल सिंह दादा, भूपत सिंह लम्बरदार, नत्थू सिंह पिपरिया, राघवेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह, चन्दू राजा ततरवारा, गोविंद सिंह सहावन, भूपेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, भोले सिंह, सोहन सिंह, कैलाश सिंह कुलदीप सिंह, राघवेन्द्र सिंह सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लखन सिंह बामोरा
जिलाध्यक्ष- क्षत्रिय महासभा, जिला सागर
दिनांकः 16/05/2025

Leave a Comment

Read More