
पीली कोठी वाले बाबा का तीन दिवसीय 75 वाँ उर्स प्रारम्भ।
बाबा की दरगाह पर पेश की गई संदली चादर।
आज शनिवार की रात होगा कव्वाली प्रोग्राम का होगा उद्घाटन।
तमाम रात चलेगा कव्वालियों का मुकाबला।
सागर/ सर्व धर्म कौमी एकता के प्रतीक कुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रह.अलैह पीली कोठी वाले बाबा के 16 से 18 मई तक होने वाले तीन दिवसीय 75 वें उर्स के पहले दिन शुक्रवार को बाद नमाज मगरिब के दरगाह प्रबंध कमेटी,उर्स कमेटी और बाबा के श्रद्धालुओं, अकीदतमंदो के द्वारा पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ बाबा की दरगाह पर संदली चादर पेश की जाकर नाते पाक,सलाम पेश किया जाकर तबर्रुख ( प्रसादि ) का वितरण किया गया। संदली चादर तहसीली तिराहे स्थित स्व.मदन बाबा के निवास से प्रारम्भ हुई जो शहर गश्त कर पीली कोठी दरगाह पर पेश की गई।बाबा की दरगाह पर संदली चादर पेश होने के साथ ही तीन दिवसीय सालाना उर्स प्रारम्भ हुआ और बाद नमाज इशां शरीफ हुई।पीली कोठी वाले बाबा के उर्स के आयोजक एवं पार्षद अब्दुल नईम खान ने बताया कि आज 17 मई शनिवार को रात 09 बजे कब्बाली प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथिगण एवं उद्घाटनकर्ता,विशेष आमंत्रित अतिथिगणों के द्वारा संयुक्त रूप से किया जावेगा। उद्घाटन कार्यक्रम उपरांत हिंदुस्तान के मशहूर फनकार गुलाम बारिश कब्बाल पार्टी और शीबा परवीन कब्बाला पार्टी के बीच तमाम रात कब्बाली और गजलों का शानदार मुकाबला होगा। उर्स के आयोजक श्री खान ने बाबा के श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिला व पुलिस प्रशासन के साथ – साथ विभिन्न विभागों के पूर्ण सहयोग से सम्पन्न हो रहें उर्स में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर उर्स आयोजन को सफल बनाएं।इस अवसर पर दरगाह प्रबंध कमेटी,उर्स कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।











