देवरी नगर पालिका परिषद के लोगों ने पेयजल सफलाई में दूषित पानी स्पीड ब्रेकर स्ट्रीट लाइट एवं नालियों की साफ सफाई न होने को लेकर देवरी सीएमओ को दिया ज्ञापन

सागर जिले की देवरी नगर पालिका परिषद के पटेल वार्ड पृथ्वी वार्ड एवं सुभाष वार्ड के लोगों ने पेयजल सफलाई में दूषित पानी स्पीड ब्रेकर स्ट्रीट लाइट एवं नालियों की साफ सफाई न होने को लेकर देवरी सीएमओ को दिया ज्ञापन

नगर में होने वाली जल सप्लाई में दूषित पानी से वार्ड वासी हो रहे हैं बीमार

वार्ड वासियों का आरोप पार्षद रहते हैं वार्डों से गायब नहीं सुनते हैं वार्ड वासियों की समस्याएं

देवरी कला – देवरी नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले पटेल वार्ड पृथ्वी वार्ड एवं सुभाष वार्ड के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नगर पालिका पहुंचकर सीएमओ के नाम ज्ञापन सोपा जिसमें मांग की गई की करीब एक माह से नगरपालिका द्वारा दी जा रही जल सप्लाई में बहुत ही दूषित पानी आ रहा है जिसके पीने से आए दिन लोग बीमार हो रहे हैं दूषित पानी कि समस्या को लेकर पहले भी आवेदन दिए गए लेकिन निराकरण नहीं किया जा गया ऐसा ही हाल वार्ड में साफ सफाई
स्पीड ब्रेकर एवं स्टेट लाइट का है अधिकतर खम्बे बंद पड़े हुए हैं कई बार शिकायत करने के बाद भी निराकरण नहीं किया गया वहीं पृथ्वी वार्ड एवं सुभाष वार्ड के लोगों ने बताया कि उनके तो वार्ड पार्षद भी समस्या देखने न ही सुनने आते है वार्ड पार्षद वार्डों से रहते हैं गायब हम लोगों की समस्याओं का नहीं होता निराकरण हम लोग काफी परेशान हैं हम लोगों कि तो सुनने बाला तक कोई नहीं है ना तो नगर पालिका अध्यक्ष सुनती हैं और ना ही नगर पालिका परिषद के सीएमओ साहब हम लोग अपनी समस्या कैसे बताएं लगातार 15 दिनों से नगर पालिका द्वारा वार्डों में होने वाले पानी की सप्लाई में दूषित पानी हम लोगों के घरों में आ रहा है और हम लोग दूर से पानी पीने को मजबूर हैं वार्डों के पार्षद महोदय जी को बताएं तो क्या बताएं चुनाव के बाद वार्ड में कभी लोगों की समस्याएं सुनने के लिए अभी तक नहीं पहुंचे हैं चुनाव के समय सिर्फ वोट मांगने आ जाते हैं बाकी फिर जनता का यह जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं रहता यदि हम सभी की समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो हम सभी देवरी नगर पालिका परिषद के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी सारी जवाबदारी शासन प्रशासन और देवरी नगर पालिका के सीएमओ की होगी

इनका कहना है कि
मेरे पास देवरी नगर पालिका परिषद के वार्ड पटेल वार्ड पृथ्वी वार्ड सुभाष वार्ड के लोग आए हुए थे उन्होंने अपनी समस्या मुझे सुनाई और बताया कि हमारे घरों में जल सप्लाई से दूषित पानी आ रहा है और ज्ञापन भी दिया है मैंने जानकारी कार्रवाई की दूषित पानी वार्ड वासी के घरों में क्यों पहुंच रहा है तो पता चला कहीं पाइपलाइन टूटी हुई है जिसके कारण वार्ड वासियों के घरों में दूषित पानी जा रहा है जल्दी ही ठीक करवाता हूं

कृष्ण बहादुर सिंह बघेल मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवरी

पृथ्वी वार्ड निवासी मुकेश सेन ने बताया कि हमारे घरों में नगरपालिका परिषद जल सप्लाई से नलों में दूषित एवं गंदा पानी आ रहा है वार्ड की नालियां भी दलदल में तब्दील है हमारे वार्ड के पार्षद रिछारिया जी जब से पार्षद बने है तब से हम लोगों से मिलने कभी नहीं आते हम लोग अपनी समस्या किसे सुनाये

मुकेश सेन पृथ्वी वार्ड वासी देवरी

मेरे सुभाष वार्ड में कई समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है नालिया दलदल में तब्दील हो गई है हमारे वार्ड के पार्षद संजय चौरसिया जी हैं जब से पार्षद बने है कभी देखने तक नहीं आए ना साफ सफाई होती है और ना ही नालियों की सफाई होती है
कमलेश ठाकुर सुभाष वार्ड वासी देवरी

Leave a Comment

Read More