पीली कोठी वाले बाबा के सालाना उर्स का कुल,फ़ातिहा के साथ हुआ समापन

SHARE:

पीली कोठी वाले बाबा के सालाना उर्स का कुल,फ़ातिहा के साथ हुआ समापन।

उर्स के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

सफलतम उर्स सम्पन्न,प्रबन्ध कमेटी ने माना आभार।

सागर / सर्वधर्म कौमी एकता के प्रतीक कुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रह.अलैह पीली कोठी वाले बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स के आखरी दिन बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।उर्स के समापन पर आये अतिथियों का दरगाह प्रबंधन कमेटी,उर्स कमेटी के द्वारा फूल मालाओं,शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।बाबा के उर्स के आयोजक एवं पार्षद अब्दुल नईम खान ने बताया कि उर्स कार्यक्रम के अंतिम दिन हिंदुस्तान के मशहूर फनकार मुराद आतिश कब्बाल पार्टी और शाहीन शबा कब्बाला पार्टी के बीच कव्वाली एवं गजलों के शानदार मुकाबले में दोनों कब्बाल पार्टियों ने शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनने के लिए लोग रात भर उर्स के मैदान पर डटे रहे और जमकर झूमते रहे। दूर-दूर से आए लोगों ने बाबा की दरगाह पर पहुंचकर मत्था टेका और फिर कव्वालियों के साथ- साथ उर्स मेले का भी आनंद लिया। उर्स के समापन पर बाबा की दरगाह पर कुल व फातिहा के साथ नाते पाक,सलाम पेश किया जाकर देश की एकता और अखण्डता,अमन,चैन की दुआ की गई एवं तबर्रुख प्रसादि का वितरण किया गया। बाबा के उर्स के सफलतम संपन्न होने तथा उर्स के आयोजन में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले बाबा के श्रद्धालुओं व जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ-साथ समस्त विभागों का भी उर्स के आयोजक एवं पार्षद अब्दुल नईम खान सहित दरगाह प्रबंध कमेटी,उर्स कमेटी ने आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर दरगाह शरीफ पीली कोठी प्रबंध कमेटी,उर्स कमेटी के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें