सूअर पकड़ने गई निगम की टीम पर चाकू – डंडे से हमला

SHARE:




उज्जैन शहर में इन दिनों नगर निगम की टीम द्वारा सूअर पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। जिसके दौरान ठेकेदार अपने लोगों के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दे रहे थे, कि तभी सूअर पालने वाले लोगों ने इस टीम पर लट्ठ और चाकू से हमला कर दिया। जिससे कुछ लोग घायल हुए हैं। मामले में घायलों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की है, लेकिन अभी इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि महावीर बाग कॉलोनी में सूअर पकड़ने गई टीम ने सुअर पकड़ना शुरू ही किया था कि इस दौरान अचानक आधा दर्जन से अधिक लोग यहां पहुंचे और उन्होंने निगम की टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से निगम की टीम के काफी लोग तो भाग गए लेकिन इस दौरान रतलाम निवासी ऋषि बोरासी इन सूअर पालकों के हत्थे चढ़ गया जिसे सूअर पलकों ने डंडे से पीटा और चाकू से हमला कर घायल किया है। ऋषि बोरासी के साथ ही इस घटना में अमित निरंजन व अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इंदौर के ठेकेदार को दिया गया था सूअर पकड़ने का ठेका
बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले ही इंदौर के ठेकेदार अजय डागर को स्वच्छता अभियान के तहत सूअर पकड़ने का ठेका दिया गया था। जिनमें लोगों द्वारा ही सूअर पकड़ने की कार्रवाई की जा रही थी और इसी दौरान सूअर पालकों ने उन पर हमलाकर उन्हें चोट पहुंचाई है। बताया जाता है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी डंडे और चाकू से मारपीट करते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी नानाखेड़ा पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें