सुरक्षा में लापरवाही पर लापरवाही बरतने पर दो को कारण बताओं नोटिस जारी
3 दिन में देना होगा जवाब

SHARE:


सागर। कलेक्टर दीपक आर्य ने सुरक्षा इंतजाम एवं अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर दो कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिनमें लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री हरिशंकर जयसवाल एवं लोक निर्माण विभाग सिविल के अनुविभागीय अधिकारी श्री ए.के. चौरसिया को नोटिस जारी किया गया है एवं 3 दिवस में अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, निर्धारित समयावधि में प्रतिउत्तर प्राप्त न होने की दशा में आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उपनियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन होकर अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता का द्योतक होने से म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 में निहित प्रावधान अंतर्गत दण्डनीय है।
विगत दिवस रात्रि के समय लगभग 8 बजे मकरोनिया – सिविल लाइन मार्ग पर स्थित कठवापुल पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते बिना सुरक्षा इंतजाम के पुल के पास लगे वृक्ष को जड़ से काटने पर वृक्ष की चपेट में आने सेना के चार पहिया वाहन समेत तीन-चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुये एवं चार पहिया वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुये थे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें