गुलाब बाबा जी की वार्षिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकली पालकी यात्रा का किया सेवादल ने किया भव्य स्वागत

SHARE:

गुलाब बाबा जी की वार्षिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पालकी यात्रा निकाली गयी,जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पहुंची,जहां शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने यात्रा का पूर्ण भक्तिभाव से भव्य स्वागत किया।

पालकी में विराजमान गुलाब बाबा की सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे द्वारा पूजा अर्चना की गयी।सेवादल परिवार की तरफ से पालकी यात्रा में शामिल सभी भक्त गणों का पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया गया।

स्वागतकर्ताओं में नितिन पचौरी,लल्ला यादव,अंकुर यादव,रवि जैन,बाबू घोषी,तरूण सैनी,के डी शुक्ला आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें