ट्रक ने महिला को कुचला महिला की हुई मौके पर मौत

ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चक पाटनी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी जिससे 55 वर्षीय महिला ललित बाई की मौके पर ही मौत हो गई है ।

थाना प्रभारी मांगीलाल भाटी ने बताया है कि चकपाटनी के पास एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई है

ट्रक मंडीदीप से कोलकाता जा रहा था वही ड्राइवर की लापरवाही से महिला की मौत हो गई एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया जिसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है जांच जारी है ।

Leave a Comment

Read More