होमगार्ड सैनिक सभी के सुख-दुख के साथी होते हैं सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र सिंह

SHARE:

सागर। होमगार्ड सैनिक सभी के सुख-दुख एवं आपदा प्रबंधन में सहयोग करने के लिए 24 घंटे अपनी सेवा देते हैं ,सेवानिवृत्ति एक शासकीय प्रक्रिया है।

उक्त विचार सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेंद्र सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में 17 वर्षों से सेवाए दे रहे होमगार्ड सैनिक श्री बिहारी लाल सूर्यवंशी की सेवा निवृत्ति के अवसर पर व्यक्त किय।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।

सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि व्यक्ति शासकीय सेवा से अवश्य सेवा निर्मित होता है किंतु उसकी पहचान उसकी सेवाओं से ली जाती है उन्हीं में से एक हमारे बिहारी लाल सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में 17 वर्षों तक अपनी सेवा देकर आज सेवा निर्मित हुए हैं उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा ।
श्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि श्री सूर्यवंशी की दीर्घायु स्वस्थ रहने की कामना करते हुए कहा कि आप अपने परिवार एवं समाज के लिए अपना पूरा समय दीजिए और जब भी आवश्यकता होगी आपको अवश्य याद किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें