
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सप्तनीक राजीवनगर एवं संत कबीर वार्ड में अक्षत देकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को राम जानकी मंदिर में मानने हेतु आमंत्रित किया।
प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को उत्सव की तरह मनाए सागर वासी :शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर।अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण उपरांत प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को संपन्न होगा,इसके लिए सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सपत्नीक राजीवनगर, संत कबीर एवं विवेकानंद वार्ड में भव्य राम मंदिर की झांकी के साथ घर घर जाकर अक्षत भेंट कर 22 जनवरी को अपने घर में प्रभु श्री राम का पूजन कर दीपक जलाकर दीवाली जैसा कार्यक्रम करने का आग्रह किया मंदिर की झांकी पर विराजमान पंडित जी लोगों को प्रसाद वितरित करते जा रहे थे। इस अवसर पर राम धुन पर विधायक जैन अपने साथियों के साथ झूमे और पूरा रास्ता श्री राम जय राम जय जय राम से गुंजायमान हो गया,उन्होंने राजीवनगर वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर में प्रभु श्री राम जानकी एवं लक्ष्मण जी का पूजन आरती कर सभी को अक्षत भेंट किए।उन्होंने लोगों से अपील की कि राम जानकी मंदिर में 22 जनवरी को हम सभी एक साथ पूजन करेंगे और अयोध्या का लाइव कार्यक्रम देखकर उस ऐतिहासिक घड़ी के साक्षी बनेंगे।इस दिन हम अपने अपने घरों में 5-5 दीपक अवश्य जलाए। उन्होंने कहा कि
लगभग 500 वर्षो पश्चात प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश भर से पधारे हुए साधु संतो की उपस्थिति में होगी।
इस अवसर पर हम सभी नगर वासियों ने एक जन जागरण कार्यक्रम करने का संकल्प लिया है जिसके माध्यम से हर वार्ड में पहुंचकर लोगो से अपील करें कि 22 जनवरी को प्रभु श्री राम चंद्र जी या महावीर हनुमान जी के मंदिर में विधिवत पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होवे अपना शहर ही अपनी अयोध्या है वाक्य को सार्थक करें।
22 जनवरी को पूरे शहर में दीपावली और दशहरा का स्वरूप दिखना चाहिए हर परिवार 5 दिए जलाए और इस कार्यक्रम के पश्चात हम 1000 लोगों के साथ अयोध्या जी दर्शन करने जाएंगे।
।इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,श्रीमती अनु श्री जैन,श्याम तिवारी, जगन्नाथ गुरैया, जिला भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक शिवदयाल राजू बडोनिया प्रतिभा रामेश्वर चौबे,शैलेश केसरवानी,राजू बडोन्या,रामेश्वर नामदेव,सविता जिनेश साहू,विक्रम सोनी, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा,श्रीकांत जैन,प्रासुख जैन,शारदा हुकुम कोरी,लीना रैकवार,नितिन बंटी शर्मा,अमित तिवारी, राकेश लारिया,धर्मेंद्र खटीक,अंशुल परिहार,राजीव जैन,नरेश धानक,अमित बैसाखिया,गोलू कोरी, भरत अहिरवार,देवेंद्र अहिरवार,राजेश पटेल,पराग बजाज,अभिषेक अग्रवाल,डब्बू साहू,मुकेश घोसी,राधेश्याम सोनी,जुगल प्रजापति,कन्हई पटेल,नीलेश साहू,विनोद सेन,विशाल खटीक,कृष्ण कुमार पटेल,जय सोनी,दीपक पौराणिक,दीपक खटीक,गरीबदास जाटव,राजेश पटेल,अंशुल गुप्ता,गोपी पंथी, रिंकू राज,प्रशांत जैन,मयंक राज,सचिन घोसी,राजेश अग्रवाल,शुभम बाला गोस्वामी,राहुल खटीक, अशोक तिवारी,विष्णु खटीक, गौरव नामदेव,











