
मनमोहक राम मंदिर की प्रतिकृति देख भावुक वृद्ध महिला बोली शैलेंद्र भैया ने सागर में अयोध्या के दर्शन करा दिए
राम नाम की धुन के साथ निकली अक्षत यात्रा भजन मंडलियों ने बांधा समां
सागर। अयोध्या में भगवान राम की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सागर से लगभग एक हजार श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या जी दर्शनों के लिए लेकर जायेंगे लेकिन इससे पूर्व आगामी 22 जनवरी को सभी राम भक्त सागर में ऐसा दिव्य एवं भव्य वातावरण तैयार करेंगे की समूचा सागर का परिदृश्य अयोध्या जी की प्रतिकृति की तरह होगा यह बात सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सागर में अक्षत कलश यात्रा के द्वितीय दिवस यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कही
साथ ही विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा की हमारा सौभाग्य है कि भागवान राम के मंदिर बनने का सपना पूरा होते हुए हम देख रहे हैं इस पुण्य कार्य के लिए सभी रामभक्त मान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाइयां दे रहे हैं मान.प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर हम सभी अपने अपने क्षेत्रों में वर्चुअली रूप से प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जुड़कर भव्यता प्रदान करेंगे घर घर दीपावली की तरह तैयारिया कर दीपक जलाकर प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर में स्वागत करेंगे।
अक्षत यात्रा पूजा अर्चना के साथ राजीव नगर वार्ड से प्रारंभ होकर भगत सिंह वार्ड होते हुए मोतीनगर चौराहा पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ
यात्रा के स्वागत में वार्ड वासियों ने घर के बाहर रंगोली सजाकर दीप जलाकर किया वृद्ध जनों ने भी घरों से निकलकर राम मंदिर की प्रतिकृति की पूजा अर्चना की इस दौरान वयो वृद्ध महिला ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को आशीर्वाद देते हुए कहा बेटा तुम धन्य हो राम मंदिर के दर्शन का सपना तुमने सागर में ही दर्शन करा के पूरा कर दिया।
यात्रा में विधायक जैन व उपस्थित श्रद्धालुओं ने घर घर अक्षत भेंट कर 22जनवरी घर में दीप प्रज्ज्वलन का आग्रह किया
यात्रा में चल रही भजन मंडलियों ने राम धुनों से माहौल राम मय कर समा बांध दिया।
यात्रा में इस दौरान राजकुमार साहू,जगन्नाथ गुरैया,सुंदर बचकैया,श्याम तिवारी ,रितेश मिश्रा, विक्रम सोनी मनीष चौबे,सुषमा यादव, सतीश जैन,अनुज साहू,निर्भय घोषी, डॉ.दशरथ मालवीय, प्रासुक जैन, कन्हई पटेल,सोनू सुबोध आर्य,आकाश ठाकुर, उपाध्याय,रिंकू नामदेव,रामेश्वर नेमा,अंशुल हर्षे,अंशुल गुप्ता,शुभम घोसी, अर्पित पांडे राहुल नामदेव दीपक लोधी,गौरव नामदेव,जय सोनी बाल किशन सोनी प्रशांत जैन आशुतोष बजाज दीपक जैन प्रहलाद पटेल अभिषेक साहू चेतराम अहिरवार धर्मेंद्र खटीक वारिज तिवारी विशाल खटीक सोनल सोनी निकेश गुप्ता श्रीकांत जैन नीरज यादव सचिन घोसी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया की आज दिनांक 13 जनवरी शनिवार को अक्षत कलश यात्रा बड़ी नदी हनुमान मंदिर से दोपहर03 बजे प्रारंभ होगी। अक्षत कलश यात्रा में आयोजक विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सभी राम भक्त नगर वासियों से शामिल होने का आग्रह किया हैं।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











