
सरस्वती शिशु मंदिर मोती नगर विद्यालय के नवीन भवन का शिलान्यास विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न ।
सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारों की जननी है-शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर।सरस्वती शिशु मंदिर मोती नगर सागर में नऐ भवन का आधारशिला रखी गई आधारशिला पूजन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक श्रीमान शैलेंद्र जी जैन केकर कमल के द्वारा शिला पूजन एवं भूमि पूजन किया गया । कार्यक्रम में इंजीनियर श्री प्रकाश जी चौबे विशिष्ट अतिथि,श्री आलोक जी अग्रवाल अध्यक्ष सरस्वती शिक्षा समिति,श्री मनोज जी डेगरे सचिव, श्री दीपक जी कन्ड्या उपाध्यक्ष ,श्री आकाश जी मिश्रा सहसचिव , श्री संजीव जडिया राजेश जी गुप्ता ,श्री राजेश सोनी विद्यालय की प्राचार्य श्री विनोद दुबे ,श्री मनीष जी खरे प्रधानाचार्य समस्त आचार्य दीदी भैया बहिन उपस्थित थे । भूमि पूजन श्री हरिशंकर दुबे पंडित जी ने कराया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम आ रहे है और सागर जिले का विधाभारती प्रथम विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर मोतीनगर के 1250 छात्र भी एक सुंदर सुसज्जित आधुनिक भवन 1 वर्ष में अध्ययन करेगे सरस्वती शिशु मंदिर का उक्त भवन G+2 का तीन मंजिला निर्मित होगा जिसकी लागत 5 करोड़ आंकी गई है समाज एवं सागर की पूर्व छात्रों के सहयोग से उक्त भवन निर्माण किया जाएगा। विधायक जी ने अपनी ओर से अधिकतम धन राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की।पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश अग्रवाल जी ने पाच लाख सीताराम रसोई ग्रुप ने एवं संजीव जडिया ने एक कक्ष निर्माण निधि देने की घोषणा की। सभी दानदाताओं को धन्यवाद दिया गया ।











