
सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल
होंगें कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
सागर, दिनांक 21 जनवरी 2024। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत आज दोपहर 12ः00 बजे नगर परिषद राहतगढ़ के ब्लॉक कॉलोनी वार्ड 2 पहुंचेंगे जहां सवालाख सुंदरकांड का आयोजन हो रहा है आयोजन में शामिल होंगे जिसके बाद दोप. 2ः30 बजे बिलहरा नगर के जानकी रमण मंदिर शुक्रवारा बाजार के आयोजन में शामिल होने के साथ ही शाम 5ः30 बजे सुरखी नगर के जानकी रमन मंदिर पुराना बाजार पहुंचेंगें। जहां प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
Post Views: 428











