
जिला शहर कांग्रेस कमेटी में सुभाष चंद्र बोस की की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई
सागर 23 जनवरी।जिला शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक श्री सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शहर राजकुमार पचौरी ने कहा कि नेताजी देश के महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और बाद में उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी।
जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस देश की आत्मा थे, अंग्रेज भी उनसे थर थर कापते थे।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस गांधी के अनन्य अनुयायी थे, उन्होंने अपनी आजाद हिन्द फौज मै गाँधी -नेहरू के नाम पर टुकड़ी बनाई थी.
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि लोग यह भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं की गांधी और सुभाष के बीच में कटुता थी लेकिन यह सत्य नहीं है सुभाष चंद जी इस देश की आजादी के बड़े नेता थे।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि आजाद हिंद फौज के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जापान तक अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया था।वे महान देशभक्त थे।
वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ कटारे,सुरेंद्र सुहाने,रमाकांत यादव,सुरेंद्र चौबे, डा संदीप सबलोक,चक्रेश सिंघई ने भी बैठक मै अपने सुभाष चंद बोस पर अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर भइयन पटेल,दीनदयाल तिवारी रजिया खान प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, योगराज कोरी, पप्पू गुप्ता,दिनेश पटेरिया,महेश अहिरवार अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी, कुंजी लड़िया, भूरे खटीक, नौसाद अब्बासी फ़िरदौस कुरैशी सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।











