
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध मै कांग्रेसजन ने मौन रखकर धरना दिया
विरोध प्रदर्शन मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन रहकर किया गया
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने की राष्ट्रपति से मांग की
सागर /23 जनवरी । जिला शहर कांग्रेस कमेटी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी सागर के संयुक्त तत्वाधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष की भारत जोडो न्याय यात्रा पर असम की लखीमपुर में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस जनों ने तीन बत्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव गाँधी भवन के पास विरोध स्वरूप मौन धरना आयोजित किया गया।
ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2024 से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ की गई थी l जो सुचारू रूप से शांतिपूर्वक चल रही थी l यात्रा को मिल रहे अभूतपूर्व जन समर्थन से असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत विश्वसर्मा तथा भाजपा के नेता बौखला गए है। यात्रा के असम की सीमा में प्रवेश करते ही उन्होंने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उपद्रव कर न्याय यात्रा पर हमला कर झंडा,पोस्टर को फाड़कर हटा दिए।असम की भाजपा सरकार के संरक्षण में कांग्रेस पार्टी के नेता माननीय राहुल गांधी के सुरक्षा घेरा को तोड़कर उन पर हमला कराया जा रहा है l सरकार के संरक्षण में हुए ऐसे हमले से हमारी पार्टी के नेता तथा यात्रा में शामिल लोगों की जान माल का नुकसान हो सकता है। दिनांक 22जनवरी को उन्हें आसाम के बोर्दोवा थान संत शंकरदेव के जन्मस्थान पर एंट्री नहीं दी गई। सुरक्षा बलो ने राहुल गाँधी और कांग्रेस जनो को रास्ते मै हेबर गाँव मै रोक दिया गया। यह संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है।
अतः लोकतंत्र की रक्षा के लिए असम सहित अन्य प्रदेशों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की कृपा करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति से की गई है।जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे तथा लोकतंत्र कलंकित होने से बचा रहे।
धरना कार्यक्रम मै प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शहर राजकुमार पचौरी, जिलाध्यक्ष ग्रामीण डॉ. आनंद अहिरवार,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन,पं त्रिलोकी नाथ कटारे, पुरषोत्तम मुन्ना चौबे, मुकुल पुरोहित सुरेंद्र चौबे,
सुरेंद्र सुहाने,उपाध्यक्ष /प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी,प्रदेश प्रवक्ता डा संदीप सबलोक,रमाकांत यादव,संगठन मंत्री चक्रेश सिंघई,प्रदीप गुप्ता,पूर्व पार्षद राकेश राय, निरंजन मम्मा,ब्लॉक अध्यक्ष गण प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान, योगराज कोरी, इंद्रभूषण तिवारी,विजय साहू प्रवक्ता डा दिनेश पटेरिया, रवि सोनी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, महेश जाटव युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, जितेन्द्र चौधरी, सागर साहू गुरजीतसिंह अहलुवालिया,दीनदयाल तिवारी, एन इस यू आई अध्यक्ष अक्षय कोठारी, महेश अहिरवार, जमुना सोनी, प्रदीप पाण्डेय,भैयन पटेल ,आनंद हेला,सुरेश पिंजवानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहजवीन अली,पार्षद नीलोफर चमन अंसारी, ताहिर खान, वसीम खान,जाहिद ठेकेदार,राजा सेन, द्वारका चौधरी, फ़िरदौस कुरैशी, भूरे खटीक हीरालाल चौधरी कल्लू पटेल मोती पटेल देवेंद्र कुर्मी बिल्ली रजक कल्लू पटेल द्वारका चौधरी आनंद हैला संजय रैकवार श्री दास रैकवार राजा सेन सुरेश पिंजवानी टीकाराम चढ़ार,महेश अहिरवार,संजय रोहितास,पवन जाटव राहुल रजक प्रशांत सोनी जाहिद ठेकेदार अनिल दक्ष अरूण साहू गोपी यादव,नितिन पचौरी,सुनील पावा,शरद बोहरे,बंटी कोरी सीनू बाल्मीकि,देवेन्द्र बाल्मीकि,नीतू अग्निहोत्री,मीरा यादव,आदिल राईन,कुंजी लड़िया,राकेश अहिरवार,गोपाल प्रजापति, सुनील तोमर, प्रवीन तिवारी बीना,दिलीप दलाल, गोरेलाल अहिरवार,हरिनारायण कोरी,हरीशचंद सोनवार,दिनेश महावते, हल्लू अहिरवार प्रकाश सिंह लोधी, मजहर हाशमी,उमेश यादव,रामशंकर सेन,राजकिशोर दुबे,गजेन्द्र सिंह,रवि जाटव,घनश्याम परिहार, नंदकिशोर भारती,कोमल आनंद,राकेश अहिरवार,सुरेन्द्र सिंह बुंदेला,कमलेश सिंघई, दीपू कोरी आदि सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।











