
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने श्रद्धालुओं से किया आह्ववाहन यात्रा के सहभागी बनकर धर्म लाभ लें
6 फरवरी को बीना से अयोध्या के लिए जायेगी पहली स्पेशल ट्रेन
सागर।अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर और रामलला के दर्शनों के लिए स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या जाएगी। जिसकी तैयारियों व व्यवस्थाओं के संदर्भ में आज संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की अध्यक्षता में श्री राम दर्शन अभियान समिति विधानसभा संयोजक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक में श्री राम दर्शन अभियान के संदर्भ में विस्तार पूर्वक बिंदुवार चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष गण अपने अपने मंडलों में अभियान के व्यापक प्रचार प्रसार में जुटे ताकि मंडल में निवासरत जन जन तक अभियान की जानकारी पहुंच सके कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख देवालयों व प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर अभिलंभ श्री राम भक्त श्रद्धालुओं के यात्रा हेतु आवश्यक जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ ले सकें।
श्री राम दर्शन अभियान समिति के के संयोजक श्री सुखदेव मिश्रा ने बताया की श्रीराम मंदिर दर्शन अभियान तहत सागर जिले से पहली ट्रेन 06 फरवरी बीना जंक्शन से श्री अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जिसमें श्रद्धालुगण न्यूतम शुल्क पर श्री राम लला के दर्शनों के लिए अयोध्या जा सकते जिसमें यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी वही श्री राम दर्शन अभियान समिति व कार्यकर्ता गण स्टेशनों पर राम भक्तो का स्वागत सत्कार करेंगे।
बैठक में श्री राम दर्शन अभियान समिति सहसंयोजक श्री मनीष गुरु सहित आपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











