सागर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी मंडलों में झण्डावंदन के कार्यक्रम गरिमापूर्ण रूप से आयोजित किए जाएंगे तथा रात्रि में पार्टी कार्यालयों पर रोशनी की जायेगी। इसी क्रम में पार्टी के संभागीय कार्यालय परिसर में 26 जनवरी को झण्डावंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि पार्टी के जिला अध्यक्ष कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 8.00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Comment

Read More