सागर में 16 मई को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, सैन्य बलों के सम्मान में एकजुट होंगे लोग

तिरंगा यात्रा आज तैयारियों की बैठक के लिए जुटे सामाजिक, राजनीतिक,व्यावसायिक संगठनों के लोग एक सुर में बोले तिरंगा यात्रा प्रेरक रहेगी जिसकी बात सैनिकों तक और संदेश पाकिस्तान तक पहुंचेगा

सागर! राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले ऑपरेशन सिंदूर की सफ़लता के उपरांत सागर में सैन्य बलों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन आज 16 मई शुक्रवार को किया जाएगा! तिरंगा यात्रा शाम 04 बजे म्युनिसिपल स्कूल तीन बत्ती से प्रारम्भ होकर कटरा मस्जिद,कीर्ति स्तंभ,वन वे होते हुए पुनः म्युनिसिपल स्कूल पहुंचेगी! तिरंगा यात्रा के लिए एकत्रीकरण स्थल म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण रहेगा जंहा आगंतुकों के वाहन पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी यह जानकारी वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री निकेश गुप्ता ने सिविल लाइन स्थित निजी होटल में आयोजित सागर के सभी सामाजिक,राजनीतिक,व्यावसायिक,सांस्कृतिक एवं अन्य संगठनों की सामूहिक बैठक में दी!

बैठक में तिरंगा यात्रा को भव्य रूप से सफल बनाने को लेकर सभी ने ओजपूर्ण सुझाव दिए एवं राष्ट्र प्रथम के भाव से केवल “भारतीय” की पहचान के साथ सभी सागर वासियों को सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित तिरंगा यात्रा में शामिल होने हेतु आग्रह किया! बैठक में सभी ने तिरंगा यात्रा को इस प्रकार भव्य एवं प्रेरक बनाने का संकल्प लिया जिसकी बात हमारे सैन्य बलों तक पहुंचेगी और यात्रा का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचेगा! सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष विक्रम सोनी ने बताया की तिरंगा यात्रा का यात्रा मार्ग पर जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा! अग्रवाल समाज से प्रतिनिधि यश अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा से जुड़ी अन्य प्रमुख जानकारी बैठक में साझा की! बैठक में प्रमुख से जस्सी सरदार,अली बोहरा,कपिल स्वामी,कमल चौरसिया,कविता लारिया,महेश नेमा,वरिष्ठ अधिवक्त कृष्णवीर सिंह, विनीता केसरवानी,मनीष अग्रवाल, पंकज मुखारिया, कविता लारिया, विजय वर्मा, महेश नेमा ने अमूल्य सुझाव दिए!बैठक का संचालन मनोज भाई जी आभार मोहन अग्रवाल ने व्यक्त किया! मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि बैठक में वैश्य महासम्मेलन,सराफा एसोसिएशन,रक्तदान महादान, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार, अग्रवाल महासभा, चौरसिया समाज, एकल अभियान, सागर टिंबर एसोसिएशन, चैतन्य मानव समिति, लायंस क्लब, रोटरी क्लब, समन्वय ग्रुप, ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, सागर जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन, मकरोनिया साहू समाज, जिला पंचायत सागर, प्रदेश अधिवक्ता संघ, रेडियो टाईम्स, जयसवाल सर्ववर्गीय कलचुरी महासभा, बोहरा समाज, दिगंबर जैन समाज, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, जिला अधिवक्ता संघ, अग्रवाल विराज परिषद, महाकाल संगठन, जिला औषधि संघ सागर, टैक्स बार एसोसिएशन, जैन मिलन, दिगंबर जैन पंचायत समिति, एकता समिति, फुटपाथ व्यापारी महासंघ, कपड़ा व्यापारी महासंघ, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, कांफिडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स, पुजारी महासंगठन, जिला ताम्रकार समाज, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, हरे माधव समिति, राम उत्सव समिति, ऑटो यूनियन,टोबेको एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों ने सहभागिता की!

Leave a Comment

Read More