
कांग्रेस नें की सेना और राष्ट्र का अपमान करने वाले मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल व पार्टी से बर्खास्त करनें की मांग
हाथों में तिरंगा लेकर निकलने के बजाय अपने मंत्री को पार्टी और सरकार से बर्खास्त करे -राजकुमार पचौरी
सागर /15 मई।भारतीय सेना की जांबाज अधिकारी सोफ़िया कुरैशी को निशाना बनाकर सेना और राष्ट्र का अपमान करने वाले मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को मंत्रिमंडल एवं पार्टी से बर्खास्त की जाने की मांग को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सोपा।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि छद्म राष्ट्रवाद का लबादा ओढ़कर भाजपा और इसके जिम्मेदार नेताओं द्वारा जिस तरह से देश की वीरांगना बेटी और सेना की अधिकारी सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहकर अपमानित किया है यह अपमान केवल सेना की एक अधिकारी का ही नहीं,बल्कि भारत की बहादुर और गौरवशाली सेना, महिलाओं और पूरे राष्ट्र का अपमान है।
अध्यक्ष पचौरी नें कहा कि इतना शर्मनाक अपमान करने के बाद भी भाजपा अपने मंत्री को बर्खास्त करने के बजाय,
तिरंगा यात्रा निकाल रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता, यात्रा निकालने की बजाय अपने देशद्रोही मंत्री को पार्टी और सरकार से बर्खास्त करे।
ज्ञापन सोपने पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,सुरेंद्र सुहाने,प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी,नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, प्रदीप पप्पू गुप्ता, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे,दीनदयाल तिवारी, माधवी चौधरी,चक्रेश सिंघई, जमना प्रसाद सोनी,पार्षद शिव शंकर यादव चमन अंसारी, रिचा सिंह, रोशनी वसीम खान,कमलेश तिवारी, एन एस यू आई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण योगराज कोरी,प्रेम नारायण विश्वकर्मा, समीर खान,फ़िरदौस कुरैशी,लक्ष्मीनारायण सोनकिया, लीलाधर सूर्यवंशी,रजिया खान,रेखा सोनी,अर्चना कनौजिया, भइयन पटेल,शरद पुरोहित,श्रीदास रैकवार,आदित्य चौधरी,शाहरुख खान,दुलीचंद सकवार, संजय रैकवार,गब्बर पठान, महेश अहिरवार, निलेश चौधरी, पवन जाटव, कुंजी लड़िया,हरिश्चंद्र सोनवार, आदिल रायन,मिथुन खटीक, अंकुर यादव,खाटू शुक्ला, वीरेंद्र महावत,आकाश नामदेव,लखन पटेल, रवि जैन, दीपू कोरी आदि उपस्थित थे.











