
सागर।बालक हिल व्यू कॉलोनी में चेतना योग शिविर का समापन स्वच्छता एवं वृक्षारोपण के साथ। आज दिनांक 17 मई को प्रातः 6:30 बजे योग गुरु अनुश्री जी एवं शिविरार्थियों के द्वारा बालक हिल व्यू में प्लास्टिक कचरा आदि एकत्र कर कचरा गाड़ी में डाला गया एवं बालक हिल व्यू पार्क में पांच नीम पौधों का रोपण किया गया। इसके पूर्व समस्त शिविरार्थियों द्वारा विश्व गुरु श्री श्री रविशंकर जी, आचार्य श्री विद्यासागर जी, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी के चित्र के समक्ष द्रव्य समर्पित की गई। साथ ही समस्त शिविरार्थियों द्वारा योग गुरु अनु श्री का सम्मान किया गया। बालक हिल व्यू कॉलोनी में यह शिविर विचार समिति के आव्हान पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बालक हिल व्यू कॉलोनी में दिनांक 13 से 17 मई तक संपन्न हुआ जिसमें योग गुरु अनुश्री जी ने भस्त्रिका, ध्यान, अनुलोम विलोम आदि क्रियाएं संपन्न कराईं। यह समस्त जानकारी बालक हिल व्यू मंदिर जी प्रबंध कारणी अध्यक्ष एवं चेतना योग शिविर मुख्य संयोजक आलोक जैन एवं संयोजक रश्मि जैन सतीश सिंघई ने संयुक्त रूप से प्रदाय की











