सागर के थाना शाहगढ़ क्षेत्र में रात्रि के समय ट्रक और यात्री बस की टक्कर हो जाने से घायलों को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया

SHARE:

सागर के थाना शाहगढ़ क्षेत्र में रात्रि के समय ट्रक और यात्री बस की टक्कर हो जाने से घायलों को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया

सागर के थाना शाहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर के पास बस और ट्रक की टक्कर हो गयी है, 02 व्यक्ति घायल हो गये है घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 19-05-2025 को रात्रि 12:01 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल शाहगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक लखन पटेल पायलेट किशन यादव ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि टीकमगढ़ से जबलपुर जा रही यात्री बस और ट्रक की आपसी टक्कर हो जाने से बस चालक एवं बस में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया था। बस चालक को निजी वाहन द्वारा एवं अन्य घायल व्यक्ति को डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. द्वारा सामुदयिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ पहुँचाया गया ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें